दिखाई देने लगी लोकसभा चुनाव की आहट प्रचार हुआ तेज

Thursday, February 8, 2024 - 10:30
Updated: 3 years ago
0
दिखाई देने लगी लोकसभा चुनाव की आहट प्रचार हुआ तेज

जौनपुर (आरएनआई) 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा अभी बाकी है। परन्तु जैसे जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे संसद भवन में जाने का सपना संजो ने वाले भावी प्रत्याशियों की दिल्ली परिक्रमा तेज़ हो गयी है।सभी भावी प्रत्याशी अपना चाणक्य नीति अपना रहे हैं। जौनपुर सदर लोकसभा की बात करें तो यहां पर भाजपा के भावी प्रत्याशियों की भारी  लाइन है।मगर जेडीयू और भाजपा के गढबन्धन हो जाने से पूरा चुनावी समीकरण इधर से उधर हो गया।अगर सदर सीट जेडीयू के खाते में जाती है तो यहां से पूर्व सांसद धनंजय सिंह का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।वैसे भी देखा जाय तो पूरे जौनपुर सदर क्षेत्र में धनंजय सिंह लगातार कार्यक्रमों, शादी विवाह, घटना, दुर्घटना आदि मौकों पर पहुंच कर अपनी मज़बूत स्थिति दर्ज करा रहे हैं।और इसी के साथ चुनाव प्रचार में भी धार दे रहे हैं।बुधवार को शाहगंज में धनंजय समर्थकों ने जगह जगह बड़े होर्डिंग पोस्टर और बड़ा छाता लगाकर धनंजय सिंह के पक्ष में हवा बनाने का भरपूर प्रयास किया।वैसे तो कहा यहां तक जाता है की पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अगर टिकट नही भी मिलता है तब भी वह चुनावी मैदान दो दो हाथ करने के लिए पूरा मन बना चुके हैं।और देखा जाय तो जिले की राजनीति पूर्व सांसद के इर्द गिर्द घूमती है।अब आने वाला समय बताएगा की जनता किसको अपना प्रतिनिधि चुन कर देश के सबसे बड़े पंचायत भवन में भेजती है। प्रचार के दौरान डाक्टर फरहान शेख, सलमान, उत्कर्ष राय, पवन निषाद, सोनू यादव, मोनू निषाद,पंकज गुप्ता, नीरज यादव, माजिद शेख आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User