दवा वितरित कर साफ सफाई पर बल देते हुए संचारी रोग के बचाव के प्रति किया जागरूक

Thursday, April 4, 2024 - 17:31
Updated: 3 years ago
0
दवा वितरित कर साफ सफाई पर बल देते हुए संचारी रोग के बचाव के प्रति किया जागरूक

जौनपुर (आरएनआई) सुईथाकलां,संचारी रोग  अभियान के क्रम में गुरुवार को क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में सुकरपालकों के बीच पहुंच कर पशुपालन विभाग ने लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।इस दौरान लोगों से बाड़े की  साफ-सफाई रखने की अपील के साथ ही कृमि नाशक दवा का वितरण किया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर गुरुवार को क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय सुइथाकला प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल के निर्देश पर संचारी रोग के प्रति सूकरपालकों के बीच पशु पालन की टीम पहुंची। लोगों को जागरूक करते हुए  बाड़े और आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई के साथ ही चूने के छिड़काव पर बल दिया गया।सूकर पालकों को आगाह करते हुए सूकरों को आबादी से बाहर रखने की सलाह दी गई तथा कृमि नाशक दवा का वितरण किया  गया।इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी  विवेक सिंह, जितेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User