डग्गेवार वाहनों के खिलाफ आरटीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Saturday, September 23, 2023 - 20:57
Updated: 3 years ago
0
डग्गेवार वाहनों के खिलाफ आरटीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सिकंदराराऊ (आरएनआई) हाथरस आरटीओ की कार्रवाई से डग्गेमारों में हड़कंप मच गया। एक बस को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
 जीटी रोड पर फर्रुखाबाद से दिल्ली तक के लिए कई अवैध बसें चल रही हैं। ज्यादातर के द्वारा रोडवेज बसों जैसा कलर कर रखा है जिससे सवारियां रोडवेज बस समझकर उसमें चढ़ जाती हैं। बाद में उन्हें जानकारी होती है कि यह रोडवेज बस नहीं है पर तब तक अवैध बस के कंडक्टर टिकट काट देते हैं। जिसकी शिकायत लगातार आरटीओ हाथरस को भी मिल रही थी जिनके द्वारा सिकंदराराऊ के पंत चौराहे के पास से ऐसी ही एक अवैध बस को पकड़ा गया है। जिस पर फर्रुखाबाद एटा लिखा हुआ था। आरटीओ द्वारा बस को पकड़कर सिकंदराराऊ पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User