ट्रंप की टैरिफ धमकी पर चीन का पलटवार, बोला—जंग से नहीं सुलझती समस्याएँ

चीन पर 50-100% टैरिफ लगाने की ट्रंप की चेतावनी पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्लोवेनिया में विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि जंग और प्रतिबंध से समस्याएं नहीं सुलझतीं, बल्कि हालात और बिगड़ते हैं। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध तक चीन पर भारी टैक्स लगाने की वकालत की थी, जिसे चीन ने शांति विरोधी करार दिया है।

Sep 14, 2025 - 14:21
 0  108
ट्रंप की टैरिफ धमकी पर चीन का पलटवार, बोला—जंग से नहीं सुलझती समस्याएँ

स्लोवेनिया (आरएनआई) अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कारण है कि बीते दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 50% से 100% टैरिफ करने की चेतावनी दी थी। ऐसे में अब ड्रैगन ने भी ट्रंप की चेतावनी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि जंग से समस्याएं नहीं सुलझतीं और प्रतिबंधों से हालात और बिगड़ते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि नाटो को चीन पर 50-100% टैक्स लगाना चाहिए और यह टैक्स रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने तक जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन का रूस पर मजबूत नियंत्रण है, और ये ताकतवर टैक्स उस पकड़ को तोड़ सकते हैं।

स्लोवेनिया में वहां की डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री तान्या फयोन से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वांग यी ने अमेरिकी चेतावनी का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चीन किसी भी युद्ध में भाग नहीं लेता और न ही उसकी कोई योजना है। चीन हमेशा शांति वार्ता और राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंध और टैरिफ से हालात नहीं सुधरते, बल्कि और उलझते हैं।

इसके साथ ही वांग यी ने कहा कि चीन और यूरोप को प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि सहयोगी बनना चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों को साथ मिलकर सुरक्षित रखने की बात कही और दुनिया में फैले संघर्षों को शांति से सुलझाने पर जोर दिया।

ट्रंप इससे पहले भी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर अमेरिका के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगा चुके हैं। यह आरोप उस वक्त लगाया गया था जब चीन ने तीन सितंबर को अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड की थी, जिसमें उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए थे। हालांकि ट्रंप ने बाद में कहा कि उनके व्यक्तिगत संबंध शी जिनपिंग से बहुत अच्छे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.