ट्रंप का एक और धमाका, स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान

रविवार को राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे विभिन्न देशों पर पारस्परिक टैरिफ भी लगाएंगे। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे किस पर पारस्परिक टैरिफ लगाने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसके संकेत दिए कि जो भी देश अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाता है, वे भी उस देश पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे।

Monday, February 10, 2025 - 08:35
0
ट्रंप का एक और धमाका, स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आने के बाद से ही नए-नए एलान कर रहे हैं, जिनका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया एलान किया है, उन्होंने कहा है कि वे स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। इस संबंध में ट्रंप जल्द ही आधिकारिक एलान करेंगे। 

रविवार को राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे विभिन्न देशों पर पारस्परिक टैरिफ भी लगाएंगे। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे किस पर पारस्परिक टैरिफ लगाने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसके संकेत दिए कि जो भी देश अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाता है, वे भी उस देश पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी स्टील पर 25 प्रतिशत और एल्युमीनियम पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। 

स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले से जो देश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, उनमें कनाडा, मेक्सिको और ब्राजील का नाम शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका अपना स्टील सबसे ज्यादा कनाडा, ब्राजील और मेक्सिको से ही मंगवाता है। इनके अलावा अमेरिका दक्षिण कोरिया, वियतनाम से भी स्टील मंगवाता है तो ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले से ये देश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। खासकर कनाडा, क्योंकि अमेरिका ने साल 2024 के पहले 11 महीनों में कनाडा से अपनी जरूरत का करीब 79 फीसदी स्टील मंगवाया था। वहीं अमेरिका अपना सबसे ज्यादा एल्युमीनियम मेक्सिको से मंगवाता है।  

ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर बीते दिनों 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया था। हालांकि बाद में ट्रंप ने दोनों देशों पर टैरिफ लगाने के अपने फैसले को 30 दिनों के लिए टाल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप फार्मास्यूटिकल, तेल और सेमीकंडक्टर जैसी चीजों पर भी टैरिफ लगा सकते हैं और फिलहाल इस पर विचार हो रहा है। ट्रंप, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बेहतर करने और व्यापार घाटे को कम करने के लिए ये कदम उठा रहे हैं, लेकिन इन कदमों से पूरी दुनिया पर आर्थिक असर हो रहा है। 

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User