सुलतानपुर: ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को श्रीविश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन ने बिजेथुआ में आयोजित किया विशाल भण्डारा

Tuesday, June 3, 2025 - 18:40
Updated: 1 year ago
0
सुलतानपुर: ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को श्रीविश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन ने बिजेथुआ में आयोजित किया विशाल भण्डारा

सुलतानपुर (आरएनआई) ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के अवसर पर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कलान के प्रबंध निदेशक समाजसेवी डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह राजू भैया के संयोजन में कादीपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध व पावन स्थल दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बिजेथुआ महावीरन धाम में आज विशाल भंडारा आयोजित किया गया। बड़े मंगल पर आयोजित विशाल भंडारे में दसियों हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री विश्वनाथ शिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक समाजसेवी डॉ वेद प्रकाश सिंह राजू भैया ने बताया कि रामायण कालीन यह विजेथुआ महावीरन धाम अपने आप में बड़ा ही अद्भुत और अद्वितीय है। 

यहां हनुमान जी कालिनेमि राक्षस का वध किए थे। यहां हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित नहीं प्राकट्य है। और दक्षिण मुखी है। आज ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के इस पावन अवसर पर यहां आए हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हम सब लोग मिलकर भंडारे का आयोजन आयोजित किए हैं। विदित हो कि ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को है। बड़े मंगल के साथ ही धूमावती जयंती व मासिक दुर्गाष्टमी होने के कारण इस दिन हनुमान जी के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी आज है।

बड़े मंगल के साथ ही धूमावती जयंती व मासिक दुर्गाष्टमी होने के कारण इस दिन हनुमान जी के साथ मां दुर्गा की भी पूजा की जाती है। इसलिए चौथा बड़ा मंगल फलदायी माना जा रहा है। बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। ज्येष्ठ महीने के सभी मंगल बहुत विशेष माने जाते हैं, क्योंकि इस महीने में भगवान राम और हनुमान जी मिले थे। 2025 में ज्येष्ठ का महीना 13 मई को शुरू हुआ और 10 जून को समाप्त होगा। आज चौथा बुढ़वा मंगल है और अब 10 जून को बड़ा मंगल मनाया जाएगा।इस दिन हनुमान जी केे भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए कई अनुष्ठान और दान-पुण्य करते हैं। माना जाता है कि कुछ विशेष प्रथाओं से बुढ़वा मंगल पर भगवान हनुमान विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं। आप भी इस दिन हनुमान जी को चोला चढ़ा सकते हैं, इसके अलावा कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। अगर आप भी ज्येष्ठ मंगल के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप ये उपाय कर सकते हैं।

कार्यक्रम में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह, अतुल सिंह, भाजपा नेता पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान ,कादीपुर मंडल महामंत्री हरीश सिंह, भाजपा जिला मंत्री मनोज मौर्य ,वीरेंद्र बहादुर सिंह, डॉक्टर राघवेंद्र सिंह सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User