जिले व तहसील में नहीं है ग्राम सभा का नक्शा विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जिले व तहसील में मुस्तफाबाद ग्राम सभा का नक्शा नहीं है  विधायक पंकज पटेल ने विधानसभा में नक्शे की मांग सरकार को तहसील व जिले में नहीं मिला मुस्तफाबाद ग्राम सभा का नक्शा,जांच के लिए टीम का हुआ गठन ।

Tuesday, February 25, 2025 - 22:22
Updated: 2 years ago
0
जिले व तहसील में नहीं है ग्राम सभा का नक्शा विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जौनपुर/मुंगराबादशाहपुर  (आरएनआई)सपा विधायक पंकज पटेल ने सुजानगंज विकासखंड के ग्राम सभा मुस्तफाबाद का नक्शे की मांग को लेकर विधानसभा में आवाज उठाई। सरकार के जांचों उपरांत तहसील व जिले में मुस्तफाबाद ग्राम सभा का नक्शा नहीं मिला। शासन ने एक टीम को गठित किया है।

विधायक ने 20 फरवरी को विधानसभा में सरकार से सूचना मांगा कि मुंगराबादशाहपुर विधान सभा के अन्तर्गत ग्राम सभा मुस्तफाबाद, तहसील मछलीशहर में भूमि नक्षत न तो जिला मुख्यालय पर और न ही तहसील पर उपलब्ध है लेखपाल के पास पड़ताली नक्सा उपलब्ध है जो कि बिल्कुल कटा-फटा है। शिकायत करने के बावजूद नक्सा उपलब्ध नहीं हो पाया है। ग्राम सभा का नक्सा उपलब्ध कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है। मंगलवार को जवाब में सरकार की ओर से बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी जौनपुर ने पत्र द्वारा अवगत कराया कि 06 सदस्यीय टीम का गठन करके ग्राम मुस्तफाबाद के चकबन्दी भू-मानचित्र की सघन खोजबीन करायी गयी। खोजबीन करने के उपरान्त भी प्राप्त नहीं हो सका। एक टीम गठित करके राजकीय मुद्रणालय रूडकी, हरिद्वार, उत्तराखण्ड से सम्पर्क स्थापित कर भू मानचित्र प्राप्त करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User