जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, जल्द घोषित होगी नई टीम

जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, जल्द घोषित होगी नई टीम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा- नई ऊर्जा के साथ काम करेगी नई कार्यकारिणी। 

Jan 17, 2024 - 18:58
Jan 17, 2024 - 18:58
 0  5.1k
जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, जल्द घोषित होगी नई टीम

गुना (आरएनआई) कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने पार्टी की वर्तमान जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। श्री धाकड़ ने कहा है कि जल्द ही जिला कांग्रेस की नई टीम का ऐलान किया जाएगा। पार्टी की  नई कार्यकारिणी नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन स्तर पर फेरबदल किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह एवं कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस अपनी टीम में पूर्व की भांति ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान देगी। ताकि लोकसभा चुनाव में इस बार परिणाम पार्टी के हित में आएं। श्री धाकड़ ने बताया कि कांग्रेस मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों के साथ ही गुना लोकसभा क्षेत्र में प्रचण्ड जीत के लिए अग्रसर है। इन्हीं तैयारियों के सिलसिले में नवीन कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता एवं योग्यता के अनुसार दायित्व सौंपे जाएंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0