जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सुजातपुर, वि0ख0 भावलखेड़ा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी

Saturday, September 2, 2023 - 17:40
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सुजातपुर, वि0ख0 भावलखेड़ा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी

शाहजहांपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत सुजातपुर, वि0ख0 भावलखेड़ा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं को भी सुना । जनचौपाल के दौरान बिजली विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ जनता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। 
जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने गांव में राशन वितरण, एएनएम/आशा के कार्यों निर्माण कार्यो, सार्वजनिक शौचालय की स्वच्छता, जननी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के संबंध में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के विषय में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए पात्रों को लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देश दिये।
चौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सुधीर जायसवाल ने मिशन शक्ति कक्ष के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु गांव में स्थित पंचायत भवन में मिशन शक्ति कक्ष स्थापित किया गया है, जिसमे रोस्टर के अनुसार महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। यदि किसी महिला को किसी भी प्रकार की समस्या है या थाना जाने में असमर्थ है तो गांव के पंचायत भवन में आने वाली विशेष महिला बीट पुलिस अधिकारियों को अवगत कराए उनका निस्तारण तथा तत्काल प्रभाव से विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त इनसे अन्य सूचनाएं भी साझा की जा सकती है, जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्री सौरभ सिंह, डी.एफ.ओ. श्री प्रखर गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर के गौतम, जिला विकास अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, तहसीलदार श्री चमन सिंह राणा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी, जिला पूर्ति अधिकारी श्री ओम हरि उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User