जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में शहर के कोतवाली से चार खंभा तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम

इस मौके पर बच्चों तथा नगर वासियों में गजब का उत्साह दिखा|

Monday, August 14, 2023 - 15:16
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में शहर के कोतवाली से चार खंभा तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम

शाहजहांपुर। (आरएनआई) इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने स्वयं इस यात्रा में हाथ में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया| इस कार्यक्रम के तहत दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया| दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जिलाधिकारी ने स्वयं पुरस्कृत किया तथा आशीर्वाद दिया| एनसीसी तथा स्काउट गाइड कैडेटस के द्वारा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया |

 इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रमों से ही देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहन मिलता है| उन्होंने नगर वासियों से कहा कि सरकार ने झंडा एक्ट में परिवर्तन कर दिया है अब आप अपने  घरों की छतों पर झंडा लहरा सकते हैं| जिलाधिकारी महोदय ने नगर वासियों से अपील की कि उन्हें देशहित में अपना अपना अधिकतम योगदान देना चाहिए|

 तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा, एसडीएम सदर सौरव कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे|
 इस तिरंगा यात्रा का आयोजन शहर के व्यापारियों वेद प्रकाश गुप्ता, सचिन बाथम, राजीव खन्ना इत्यादि के द्वारा किया गया|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User