जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से 13 की मौत, पीएम सनाए ताकाइची ने संभाली राहत कार्यों की कमान

Wednesday, July 29, 2026 - 22:34
0
जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से 13 की मौत, पीएम सनाए ताकाइची ने संभाली राहत कार्यों की कमान

जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो क्षेत्र में आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भूकंप के करीब 14 घंटे बाद जारी बयान में बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह से मलबे में फंसे और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है तथा अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मंगलवार दोपहर बाद आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और विभिन्न क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रधानमंत्री ने बताया कि बचाव अभियान पूरी रात जारी रहा, लेकिन भूकंप के 13 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कई लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है।

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User