जयराम रमेश बोले- एजेंडा तय कर रहे राहुल गांधी, विपक्ष का नेता के रूप में निभा रहे अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी का लोकसभा में विपक्ष का नेता बनना विपक्षी गठबंधन के लिए एक संजीवनी की तरह है। उन्होंने कहा कि एक संसदीय प्रणाली में एलओपी को छाया प्रधानमंत्री माना जाता है। 

Monday, September 30, 2024 - 20:04
0
जयराम रमेश बोले- एजेंडा तय कर रहे राहुल गांधी, विपक्ष का नेता के रूप में निभा रहे अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी का लोकसभा में विपक्ष का नेता (एलओपी) बनना विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के लिए एक संजीवनी की तरह है। उन्होंने कहा कि एक संसदीय प्रणाली में एलओपी को छाया प्रधानमंत्री (शैडो पीएम) माना जाता है। 

रमेश ने कहा कि विपक्षी गठबंधन को और मजबूत करना होगा और इसके लिए एक साझा एजेंडा तैयार करना होगा। कांग्रेस नेता कहा, राहुल गांधी ने लोकसभा में एलओपी के रूप में सक्रिया भूमिका निभाई है और जनता के मुद्दों को उठाया है। 

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं, तो रमेश ने कहा, अभी वह विपक्ष के नेता हैं। हम एक संगठित गठबंधन के रूप में काम कर रहे हैं। हम अभी इतनी दूरी की नहीं सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि वह एक एजेंडा तय कर रहे हैं। (राहुल) गांधी एजेंडा तय कर रहे हैं। कांग्रेस एजेंडा तय कर रही है। विपक्षी गठबंधन एजेंडा तय कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम दस कदम आगे नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि एक समय में एक कदम उठाएंगे। 

कांग्रेस नेताओं के यह कहने पर कि राहुल गांधी में भविष्य में प्रधानमंत्री बनने के गुण हैं, रमेश ने कहा कि एक संसदीय प्रणाली में विपक्ष का नेता शैडो पीएम होता है। यह स्पष्ट है। लेकिन एक विपक्ष के नेता के रूप में उनके पास बहुत बड़ी जिम्मेदारियां हैं। 

शैडो पीएम की अवधारणा ब्रिटेन से आई है। शैडो का मतलब परछाई होता है। यानी प्रधानमंत्री के कामकाज पर नजर रखने वाली परछाई। ब्रिटेन में विपक्ष के नेता को शैडो पीएम कहा जाता है। ब्रिटेन के अलावा, कनाडा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी शैडो कैबिनेट की प्रणाली है। भारत ने ब्रिटेन की संसदीय व्यवस्था से विपक्ष का नेता का पद लिया है। इसलिए हमारी संसद की किताब में भी शैडो पीएम का जिक्र है। हालांकि इसे कभी अमल में नहीं लाया जा सका। 

रमेश ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जनता ने असली राहुल गांधी को देखा है। उन्होंने कहा, हमें विपक्षी गठबंधन को और मजबूत करना है और एक साझा एजेंडा तैयार करना है। रमेश का यह बयान कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें राहुल गांधी को एक ऐसे नेता के रूप में देखते हैं जो भविष्य में देश का नेतृत्व करेंगे। राहुल गांधी पांच बार सांसद रह चुके हैं और अभी उत्तर प्रदेश के रायबरेली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने 2004 में पहली बार अमेठी से चुनाव जीतकर लोकसभा में प्रवेश किया था। 

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि महायुति सरकार ने महाराष्ट्र को वित्तीय संकट में डाल दिया है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि आने वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार राज्य के आर्थिक विकास की कहानी को फिर से बहाल करेगी और मौजूदा सब्सिडी व अन्य प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगी।   

पार्टी के महासचिव और संचार प्रमुख जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की टिप्पणी का हवाला दिया कि महाराष्ट्र सरकार की लड़की बहिन योजना अन्य क्षेत्रों में सब्सिडी के समय पर भुगतान को प्रभावित कर सकती है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User