जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे पांच लोग घायल

Sunday, January 21, 2024 - 10:47
Updated: 3 years ago
0

युवक की स्तिथि गम्भीर देख ट्रामा सेंटर रेफर 

जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तारा दलित बस्ती में शनिवार की सुबह  जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए गांव के रहने वाले राम अवध और लालजीत के बीच जमीन विवाद कई मन से चल रहा था शनिवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें एक पक्ष से युवराज पुत्र मानिक राज उम्र 16 वर्ष और निर्मला 59 और उनके पति राम अवध 62 और रविन्द्र 35 को चोट आई तो दूसरे पक्ष से लालमन 35  के पैर में चोट आई गंभीर रूप से घायल युवराज को चिकित्सको ने इलाज हेतु जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर भेज दिया इस बारे में थानाध्यक्ष चंदन राय का कहना है कि मामले की जानकारी नही है तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही होगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User