जबलपुर में भाजपा नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, जैन समाज की रावण से तुलना पर फूटा आक्रोश, जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह ने सौंपा ज्ञापन, विधायक प्रतिनिधि और मंडल अध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग

Thursday, April 17, 2025 - 19:23
Updated: 2 years ago
0
जबलपुर में भाजपा नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, जैन समाज की रावण से तुलना पर फूटा आक्रोश, जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह ने सौंपा ज्ञापन, विधायक प्रतिनिधि और मंडल अध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग

जबलपुर/दमोह (आरएनआई) जबलपुर में भाजपा नेताओं के एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। वायरल ऑडियो में जैन समाज की तुलना रावण से किए जाने पर समाजजनों ने इसे गहरी आस्था और गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला बताया है।

इस गंभीर मामले को लेकर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा, दमोह ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय और प्रदेश अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से एक आलोचनात्मक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में संबंधित भाजपा नेताओं—विधायक प्रतिनिधि और मंडल अध्यक्ष—को तत्काल प्रभाव से पार्टी पद से हटाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि, “यह बयान न केवल जैन समाज के प्रति असम्मानजनक है, बल्कि समाज के मूल्यों, आदर्शों और शांतिप्रिय चरित्र पर सीधा प्रहार है। यदि पार्टी स्वयं को इस विचारधारा से अलग रखती है, तो उसे सार्वजनिक रूप से माफी माँगते हुए इन नेताओं को तत्काल पद से हटाना चाहिए।”

जैन मिलन शाखा ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज के लोग प्रदेशभर में आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।

फिलहाल, भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User