जनसेवा मित्रों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री मंत्री ने जनसेवा मित्र दीपक किरार को बधाई दी।

हितग्राही राजेश लोधा से मुख्यमंत्री ने सीधे की गई बात

Sunday, August 6, 2023 - 19:00
Updated: 3 years ago
0
जनसेवा मित्रों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री मंत्री ने जनसेवा मित्र दीपक किरार को बधाई दी।

गुना। (आर एन आई) मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बैच 2.0 के बूट कैम्प के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 52 जिलों में से 4 जिलों से वीसी के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ के संवाद किया। जिसमें से गुना जिले के हितग्राही राजेश लोधा से मुख्यमंत्री जी ने सीधे बात किया। राजेश लोधा की 3 साल की पुत्री कोमा में थी। उसके पास आधार एवं आयुष्मान कार्ड नही था। गुना जिले के जनसेवा मित्र दीपक किरार के सहयोग से बेटी का आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनवाया गया और साथ में ही योजना के बारे में समझाया गया। 
जनसेवा मित्र के सहयोग से बेटी का इलाज मात्र 350 रुपये में कराया गया आज बेटी कोमा से बाहर है। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री मंत्री ने जनसेवा मित्र दीपक किरार को बधाई दी जो की गुना जिले के लिए सम्मान की बात है.।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User