जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह, चांचौड़ा विधायक के देवर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

Tuesday, June 25, 2024 - 15:16
Updated: 2 years ago
0
जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह, चांचौड़ा विधायक के देवर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

गुना (आरएनआई) चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची के देवर अनिरूद्ध सिंह मीना पर लग रहे आरोपों के मामले में पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंच गए। 

उन्होंने कृषि उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय की लिखित शिकायत पर संज्ञान लेकर अनिरूद्ध सिंह मीना और उनके सहयोगी वीरेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। 

लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि विधायक के देवर ने चुनाव में खर्च की गई राशि का हवाला देकर 50 लाख रुपए की मांग की है, इन आरोपों को गंभीरता से लेकर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जांच की जाना चाहिए।

 यह गंभीर मामला है, इससे मध्यप्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि पीएम मोदी की छवि प्रभावित हो रही है। 

लक्ष्मण सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार एक अधिकारी की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो जनता की सुरक्षा कौन करेगा?


जनसुनवाई में आवेदन देते समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, नपा नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ, पुर अध्यक्ष हरि विजय वर्गीय,  वरिष्ठ कंग्रेस नेता रजनीश शर्मा,  ब्लॉक अध्यक्ष द्वय गोपाल शर्मा, रणवीर कुशवाह, राजेन्द्र तिवारी, पंकज कनेरिया, अनुज रघुवंशी, जिनेन्द्र जैन, नपा पार्षदगण सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User