जनप्रतिनिधियों ने लिया जिला प्रशासन द्वारा करायी जा रही तैयारियों का जायजा

Sunday, October 15, 2023 - 20:57
Updated: 3 years ago
0
जनप्रतिनिधियों ने लिया जिला प्रशासन द्वारा करायी जा रही तैयारियों का जायजा

हाथरस -मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद में संभावित आगमन दिनांक 19 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम के दृष्टिगत मा. सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मा. जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बांग्ला इंटर कॉलेज के मैदान में जिला प्रशासन द्वारा करायी जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान मा0 सांसद जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ, ले आउट प्लान, वैरीकेटिंग व्यवस्था, वीआईपी एवं आम जनमानस के प्रवेश/निकासी प्वाइंट, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान मा0 जिला प्रभारी, मा0 विधायिका सदर, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, मा0 सांसद प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्र अधिकारी पुलिस, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User