जनपद की 28 मुख्य सेविकाओं को दिया नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने चयनित मुख्यसेविकाओं को दी बधाई व शुभकामनाएं

Aug 27, 2025 - 20:49
Aug 27, 2025 - 20:54
 0  270
जनपद की 28 मुख्य सेविकाओं को दिया नियुक्ति पत्र, जनप्रतिनिधियों ने चयनित मुख्यसेविकाओं को दी बधाई व शुभकामनाएं

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चयनित नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र के वितरण का कार्यक्रम लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना एवं नवनियुक्त मुख्यसेविकाओं व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। 

जनपद में 28 मुख्यसेविकाओं का चयन हुआ। नवनियुक्त चयनित 28 मुख्यसेविकाओं का नियुक्ति पत्र का वितरण विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ने किया। नवनियुक्त मुख्य सेविकाएं नियुक्ति पत्र पाते ही उनके चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। विधायक जहानाबाद ने चयनित मुख्य सेविकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों की भर्ती योग्यता के आधार पर हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निष्पक्ष, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन हुआ है। योगी सरकार में महिलाओं के स्वावलंबन व आत्मनिर्भर, सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार में प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए निर्वहन कर क्योंकि आप सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों को दिशा व संस्कार देना, जो हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य है, उनके निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0