जनगणना में गुना के लगभग 4 लाख मकानों एवं 16 लाख लोगों के आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे

Tuesday, April 14, 2026 - 11:11
Updated: 4 months ago
0
जनगणना में गुना के लगभग 4 लाख मकानों एवं 16 लाख लोगों के आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे

>बमौरी (आरएनआई) तहसील बमौरी में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को विशेषज्ञ फील्ड ट्रेनर्स ने सोमवार से प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया है। इस मौके पर तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचकर फील्ड ट्रेनर अभय धाकड़, सचिन शर्मा, सुधीर शर्मा, नीतेश कुमार जैन, अमर सिंह चौहान एवं विजय कुमार पंचोली द्वारा दिए जा रहा है प्रशिक्षण का जायजा लिया।

वहीं दूसरी तरफ शादियों के चलते आगामी जनगणना कार्य के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों में ड्यूटी हटाने की होड़ मच गई है। बमोरी तहसील कार्यालय में तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी के पास आवेदनों का ढेर लग गया है। कर्मचारी अलग-अलग कारणों का हवाला देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य से मुक्ति चाह रहे हैं। 

तहसीलदार कार्यालय में प्राप्त आवेदनों में कोई अपनी बीमारी का हवाला दे रहा है, तो कोई अपने बेटे-बेटियों की शादी का कार्ड संलग्न कर ड्यूटी निरस्त करने की मांग कर रहा है। कुछ कर्मचारियों ने पूर्व में स्वीकृत छुट्टियों का तर्क भी दिया है। हालांकि, प्रशासन केवल उन्हीं मामलों पर विचार कर रहा है जो गंभीर रूप से बीमार हैं या शारीरिक रूप से पूरी तरह अशक्त हैं।

*प्रशिक्षण शुरू, अब नहीं हटेगी ड्यूटी: तहसीलदार*

बमोरी चार्ज अधिकारी और तहसीलदार देवदत्त गोलिया ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि चूंकि जनगणना का प्रशिक्षण (Training) सत्र आरंभ हो चुका है, इसलिए अब किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं हटाई जाएगी।

"जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का है और इसका प्रशिक्षण केवल एक बार ही दिया जाना है। सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरी एकाग्रता के साथ प्रशिक्षण में शामिल हों। ड्यूटी से छूट केवल अत्यंत विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों में ही दी जाएगी। यदि किसी को प्रक्रिया को लेकर संशय है, तो वे तत्काल तहसील कार्यालय में समाधान करा सकते हैं।"

— देवदत्त गोलिया, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी, बमोरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User