जगन्नाथ मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव मना धार्मिक कार्यक्रमों के साथ, हवन यज्ञ में रिफाइनरी प्रमुख ने सपत्नी के साथ यज्ञ में दी आहूतियां

Wednesday, April 30, 2025 - 18:50
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी के रिफाइनरी नगर में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गोकुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ समारोह बड़े ही भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन किया गया एवं सामूहिक रूप से हवन किया गया।

श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा भक्तों के सहयोग से मंदिर में आयोजित किए गए हवन-पूजन में आईओसीयंस व एमआरियंस ने सहभागिता की। जगन्नाथ मंदिर वर्षगांठ समारोह में मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी छवि अग्रवाल के साथ शामिल हुए एवं पूजन-अर्चन किया। भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथ के निर्माण का कार्य शुरू किया गया। इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जून को निकलेगी एवं बाहुड़ा 5 जुलाई को होगा। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में रिफाइनरी प्रमुख को राजा का दायित्व संभालने को मिलता है। रथ यात्रा को रिफाइनरी नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User