छात्रावास में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल ने छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला

एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी थी। फायर विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहा है। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Thursday, March 27, 2025 - 13:25
0
छात्रावास में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल ने छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला

ग्रेटर नोएडा (आरएनआई) ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही पूरे हॉस्टल में धुआं फैल गया। जिससे छात्राओं में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी थी। फायर विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। छात्राओं का कहना है आग लगते ही चारों तरफ धुआं फैल गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। कुछ छात्राओं ने खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दमकल कर्मियों की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User