छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, संविलियन विद्यालय उधरनपुर में हुई ताईक्वांडो की कार्यशाला

Wednesday, October 18, 2023 - 18:24
Updated: 3 years ago
0
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, संविलियन विद्यालय उधरनपुर में हुई ताईक्वांडो की कार्यशाला
ताइक्वांडो के टिप्स लेती शिक्षिकाएं और छात्राएं

शाहाबाद हरदोई। कस्बे के संविलियन विद्यालय उधरनपुर की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने विद्यालय में आयोजित ताई क्वांडो की एक दिवसीय कार्यशाला में आत्म रक्षा के गुर सीखे। कस्बे के उधरनपुर के संविलियन विद्यालय में प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा के निर्देशन में ताईक्वांडो के ब्लैक बेल्ट मास्टर तैय्यब द्वारा छात्राओं और अध्यापिकाओं को आत्मरक्षा के दाव पेंच सिखाए गए। श्रीमती मिश्रा ने बताया ताईक्वांडो के कई स्टेप में माहिर होकर छात्राएं और महिलाएं स्वयं ही अपनी रक्षा कर सकती हैं।जिसकी वर्तमान परिवेश में अति आवश्यकता है।छात्राओं को ताईक्वांडो के दाव पेंच सीखकर अपनी रक्षा के लिए स्वयं को मजबूत करना चाहिए।इसके लिए अभिवावकों को भी छात्राओं की प्रतिभा को देखकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।ताईक्वांडो में छात्र छात्राओं ने कई पुरस्कार हासिल कर कस्बे के नाम रोशन किया है। इस अवसर पर ताई क्वांडो की रेड वन निष्ठा सैनी, शिक्षिका रेनू,रागिनी,इन्दु, पुलकित, कुमोदनी सहित छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User