छात्रवृत्ति घोटाला: शासन को भेजी गई मथुरा के 153 कॉलेजों की जांच रिपोर्ट

Wednesday, May 21, 2025 - 19:31
Updated: 1 year ago
0
छात्रवृत्ति घोटाला: शासन को भेजी गई मथुरा के 153 कॉलेजों की जांच रिपोर्ट

मथुरा (आरएनआई) विद्यार्थियों के हक की छात्रवृत्ति डकारने वाले 153 कॉलेजों के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद जिलाधिकारी चंद्रप्रकाशसिंह ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजी है। जांच अधिकारियों को इनमें से कई कॉलेज बंद मिले हैं। अब शासन के निर्देश के बाद आगे की दिशा तय की जाएगी।

दरअसल, दो वर्ष पहले बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने विधानसभा में जिले के प्रोफेशनल कोर्स कराने वाले कॉलेज प्रबंधकों द्वारा छात्रवृत्ति के करोड़ों रुपये हड़पने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वर्ष 2015 से 2021 तक जिले के 153 कालेजों में छात्रवृत्ति का फर्जीवाड़ा कर विद्यार्थियों का हक मार लिया है। इसके बाद प्रदेश सरकार के गृह सचिव ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को जांच कराने के आदेश दिए थे, लेकिन दो साल बाद भी टीम जांच पूरी नहीं कर सकी।

इस पर गृह विभाग के सचिव ने प्रदेश के समाज कल्याण निदेशक को अधिकारियों की टीमें बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया था। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने तीन अप्रैल को मामले की जांच के लिए 10 टीमें गठित की थीं। इसमें एसडीएम समेत 30 अधिकारी अधिकारी शामिल किए गए थे। डीएम ने बताया है कि जांच पूरी होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। अब शासन के निर्देश के बाद ही आगे की दिशा तय की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User