चुनाव से पहले थलापति विजय पर सियासी साया, TVK रैली में बवाल के बाद FIR दर्ज

पेरम्बलुर पुलिस ने विजय और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189(2), 296(B) और 115(I) के तहत दर्ज मामला दर्ज किया है।

Aug 27, 2025 - 14:20
 0  81
चुनाव से पहले थलापति विजय पर सियासी साया, TVK रैली में बवाल के बाद FIR दर्ज

चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता से नेता बने विजय थलापति विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में एक राजनीतिक रैली के दौरान मारपीट को लेकर विजय और उनकी सुरक्षा टीम पर एफआईआर दर्ज हुई है। ये घटना 21 अगस्त को तमिलनाडु के मदुरै में तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) की रैली के दौरान हुई।

मदुरै में हुई टीवीके की रैली के दौरान मारपीट की घटना के संबंध में शिकायतकर्ता शरत कुमार ने पेरम्बलुर पुलिस में शिकायक दर्ज कराई है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि रैली के दौरान वह विजय से मिलने के लिए मंच की ओर बढ़ रहा था, तभी विजय के बाउंसरों ने उसे जबरदस्ती पकड़कर रैंप से धक्का दे दिया। साथ ही उसने यह भी कहा है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित ने यह आरोप भी लगाया कि विजय की रैली में जनता के साथ दुर्व्यवहार हुआ।

21 अगस्त को उनकी रैली का एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में टीवीके प्रमुख विजय को रैंप पर चलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रैंप के दोनों ओर भारी संख्या में खड़े उनके समर्थकों को भी जोश में विजय को देखकर हाथ हिलाते और उनके समर्थन में नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, सात मिनट लंबे इस वीडियो की शुरु में ही विजय के बाउंसरों को एक आदमी को रैंप से नीचे फेंकते हुए देखा जा सकता है।  

इस मामले में पेरम्बलुर पुलिस ने विजय और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189(2), 296(B) और 115(I) के तहत दर्ज मामला दर्ज किया है। ये धाराएं अवैध जमावड़ा, शांति भंग करने और गंभीर अपराध के लिए उकसाने से संबंधित हैं।

तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले अभिनेता से नेता बने विजय राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) बनाई थी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.