चीफ जस्टिस गवई पर जूता उछालने की कोशिश करने वाला वकील हिरासत में, CJI बोले- ऐसी घटनाओं से फर्क नहीं पड़ता
नई दिल्ली (आरएनआई) सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब सुनवाई के दौरान एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान आरोपी ने कोर्ट के अंदर नारेबाजी भी की। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़कर बाहर निकाला, जिससे कुछ देर के लिए कोर्ट की कार्यवाही बाधित रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने नारे लगाए जैसे “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” कुछ लोगों ने बताया कि उसने सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश की, जबकि कुछ ने कहा कि केवल कागज का रोल फेंका गया। दावा किया गया कि यह व्यक्ति वकील की वेशभूषा में था।
कानूनी वेबसाइट बार एंड बेंच ने बताया कि जब सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच वकीलों से केस सुन रही थी, तभी वकील दौड़ते हुए आगे आया और जूता निकालकर हमला करने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे कोर्ट से बाहर कर दिया।
मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि उन्हें इन घटनाओं से फर्क नहीं पड़ता और उन्होंने कार्यवाही जारी रखने की बात कही। सर्वोच्च न्यायालय ने इस घटना की जांच भी शुरू कर दी है, और वकील से पूछताछ जारी है।
इस घटना के पीछे के कारणों में खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करने वाली याचिका पर सीजेआई द्वारा दिए गए बयान को बताया जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका विरोध हुआ था।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एडवोकेट रोहित पांडेय ने कहा, "यह घटना बेहद दुखद है। अगर किसी वकील ने अदालत में हमला किया है या करने की कोशिश की है, तो इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। आरोपी हमारे बार का सदस्य है।"
दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCOARA) ने कहा कि यह कृत्य अनुचित और असंयमित है, जिसने सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा और बेंच-बार संबंधों को कलंकित किया। एसोसिएशन ने कहा कि न्यायालय इस पर उचित कार्यवाही कर सकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



