चांदनी चौक में लगी भीषण आग

आसपास की कई इमारतों को खाली कराया गया है। पुलिस मौके पर तैनात है। घटना के बाद मार्केट में अफरा-तफरी मची।

Thursday, June 13, 2024 - 20:00
0
चांदनी चौक में लगी भीषण आग

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मारवाड़ी कटरा, नई सड़क पर गुरुवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आस-पास की कई इमारतों को खाली करा लिया गया है। बता दें कि यहां मार्केट होने के कारण हर वक्त काफी भीड़ रहती है। घटना के बाद से यहां अफरा-तफरी मच गई। 

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गनीमत रही कि वक्त रहते लोग इमारतों से निकल गए। फिलहाल किसी प्रकार के जान माल की हानि की सूचना भी सामने नहीं आई है। आग के धुंए से आस-पास के इलाके में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। 

संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से इलाके में सड़क के दोनों ओर तारों का चाल फैला हुआ है, इसके कारण भी वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हो रही है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User