घटतौली की शिकायत निराधार, निजी धर्मकांटा सील
बिजनौर (आरएनआई) गन्ना क्रय केंद्र ‘बिराल’ पर घटतौली की शिकायत की जाँच में केंद्र का कांटा मानक के अनुरूप पूरी तरह सही पाया गया, जबकि किसानों की शिकायत पर जाँच किए गए निजी ‘फौजी धर्मकांटा, हीमपुर बुजुर्ग’ में 75 किलोग्राम की अवैध बढ़ोतरी (मैनिपुलेशन) सामने आने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर उसकी डिस्प्ले यूनिट प्रशासनिक कब्जे में ले ली गई। टोल-फ्री नंबर पर सुबह करीब 11 बजे मिली सूचना के बाद जिला प्रशासन व गन्ना विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर 20 क्विंटल के मानक बाटों से केंद्र के कांटे की जाँच की, जो सटीक निकली, जबकि निजी धर्मकांटे पर 4660 किलोग्राम के वास्तविक वजन के सापेक्ष 4735 किलोग्राम वजन प्रदर्शित हुआ। सहायक चीनी आयुक्त (धामपुर), ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक (चांदपुर) एवं बाट-माप निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई में शिकायतकर्ता की गाड़ी को पुनः केंद्र के कांटे पर तुलवाया गया, जिससे किसान संतुष्ट नजर आए। गन्ना विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निजी धर्मकांटों की तौल पर भरोसा करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जाँच करें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों को दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)