रामज्ञान गुप्ता से मिले अखिलेश, पूछा- अब तो पुलिस परेशान नहीं करती? हरदोई की आठ सीटों पर जीत का दिया लक्ष्य
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर हरदोई सीमा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बदायूं से लखनऊ लौटते समय सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और काफिले पर फूलों की वर्षा की।
कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए अखिलेश यादव ने अपना काफिला रुकवाया और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हरदोई सदर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से विशेष रूप से मुलाकात की। अखिलेश ने उनका हाथ थामकर हालचाल पूछा और मुस्कुराते हुए कहा, “अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?” इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और उत्साह का माहौल रहा।
फोटो सेशन के दौरान भी अखिलेश यादव और रामज्ञान गुप्ता के बीच आत्मीयता दिखाई दी। अखिलेश ने उन्हें अपने पास बुलाकर कंधे पर हाथ रखकर तस्वीर खिंचवाई।
इस दौरान सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर हरदोई जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत की जाए।
कार्यक्रम में सपा नेता हरिनाम सिंह यादव, अवनीश यादव, बेहटा बुजुर्ग के प्रधान सत्येंद्र यादव, राजेश यादव, शुभम गुप्ता, सौरभ यादव, आलोक, दीपक, विजय बहादुर, हरपाल सिंह, धर्मेन्द्र यादव दीपू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)