गोमती तट पर जले एक लाख दीप, अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ में सजा अद्भुत दीपोत्सव
कादीपुर (सुल्तानपुर)। अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ, अल्देमऊ नूरपुर के पावन परिसर में बुधवार को शाम दिव्यता और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में आदिगंगा गोमती तट पर एक लाख दीपों का दीपोत्सव मनाया गया। इस अद्भुत आयोजन ने सम्पूर्ण क्षेत्र को प्रकाशमय कर दिया।
संध्या होते ही जब एक साथ लाखों दीप प्रज्वलित हुए, तो गोमती तट और मठ परिसर स्वर्गिक आभा से आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने "जय बाबा सत्यनाथ" के जयघोषों के साथ दीप जलाकर अपनी आस्था और कृतज्ञता व्यक्त की। दीपों की सुनहरी आभा जल में प्रतिबिंबित होती रही, जिससे दृश्य अत्यंत मनमोहक बन गया।
इस अवसर पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया तथा बाबा सत्यनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह दीपोत्सव सनातन परंपरा के संरक्षण और जन-जन में प्रकाश फैलाने का प्रतीक है।
गोमती तट पर दीपों की इस अद्भुत श्रृंखला ने न केवल धार्मिक वातावरण को गरिमा प्रदान की, बल्कि पर्यावरण और संस्कृति के संगम का संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसा दिव्य दृश्य जीवन में विरले ही देखने को मिलता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
1
Sad
0
Wow
0



