गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सत्संग, बाबा सत्यनाथ मठ में कल भव्य आयोजन

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बुधवार को अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ, अल्देमऊ नूरपुर, कादीपुर, सुलतानपुर में एक विशेष आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कपाली बाबा ने अपने शिष्यों के साथ सत्संग करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा की पवित्रता को जीवंत कर दिया। शिष्यों ने गुरुवाणी, ध्यान और आत्ममंथन के माध्यम से इस दुर्लभ क्षण का अनुभव किया।

Jul 9, 2025 - 23:59
 0  405
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सत्संग, बाबा सत्यनाथ मठ में कल भव्य आयोजन

सुलतानपुर (आरएनआई) गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बुधवार को अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ, अल्देमऊ नूरपुर, कादीपुर में एक विशेष आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कपाली बाबा ने अपने शिष्यों के साथ सत्संग करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा की पवित्रता को जीवंत कर दिया। शिष्यों ने गुरुवाणी, ध्यान और आत्ममंथन के माध्यम से इस दुर्लभ क्षण का अनुभव किया।

इस पावन अवसर पर नौ नाथों की गुरु परंपरा के प्रथम नाथ योगिराज अघोराचार्य बाबा सत्यनाथ की साधना और समाधि स्थली पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन कल 10 जुलाई, बृहस्पतिवार को होगा। मठ प्रशासन और समस्त भक्तगणों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सुबह 5:30 बजे से बाबा सत्यनाथ की पादुका पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी जो 9 बजे तक चलेगा। इसके बाद 10 बजे से गुरु दर्शन और प्रसाद वितरण आरंभ होगा जो पूरे दिन चलता रहेगा। मठ की सदस्यता के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया भी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

विशेष आकर्षण के रूप में 10:30 बजे प्रसिद्ध आल्हा गायक फौजदार सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। दोपहर 3:30 बजे से “सनातन धर्म में पर्यावरण संरक्षण” विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्वान वक्ता अपने विचार रखेंगे।

शाम 6 बजे से गुरुदेव का आशीर्वचन और 6:30 बजे महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद 7 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भक्ति संगीत की संध्या सजाई जाएगी।

मठ के संरक्षक अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा 'पीठाधीश्वर' की अगुवाई में यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक गहन आध्यात्मिक अनुभव बनने जा रहा है। भक्तों से अपील की गई है कि वे परिवार सहित इस दिव्य महोत्सव में शामिल होकर गुरु कृपा का लाभ लें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.