गुना स्टेशन के पुनर्विकास कायाकल्प कार्यक्रम में भूमि पूजन करेंगे सांसद डॉक्टर के पी यादव

Saturday, August 5, 2023 - 18:47
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आर एन आई) अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 28 करोड़ 51लाख ₹ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यक्रम में गुना-शिवपुरी- अशोकनगर सांसद डॉ०के०पी० यादव मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे. गौरतलब है कि संपूर्ण देश में 506 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से गुना,शिवपुरी व अशोकनगर रेलवे स्टेशन को लगभग ₹50 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा।
 इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरचुअली जुड़कर सभी स्टेशनों के भूमिपूजन करेंगे तथा स्थानीय स्तर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद श्री यादव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गुना विधायक गोपीलाल जाटव द्वारा की जावेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार सांसद डॉक्टर के पी यादव 8:00 गुना के लिए अशोकनगर से प्रस्थान करेंगे, जहां प्रातः 9:15 बजे गुना रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे,तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे गुना से अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User