गुना लोकसभा सांसद केपी यादव ने प्रधान डाकघर गुना में जाकर किया हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया

गुना लोकसभा सांसद केपी यादव ने प्रधान डाकघर गुना में जाकर किया हर घर तिरंगा

Sunday, August 6, 2023 - 18:13
Updated: 3 years ago
0
गुना लोकसभा सांसद  केपी यादव ने प्रधान डाकघर गुना में जाकर किया हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया
गुना लोकसभा सांसद  केपी यादव ने प्रधान डाकघर गुना में जाकर किया हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया

गुना। (आर एन आई) लोकसभा क्षेत्र के सांसद केपी यादव ने गुना डाक संभाग के द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में आज  हिस्सा लिया। इसी क्रम में सांसद ने प्रधान डाकघर गुना में जाकर तिरंगा प्राप्त किया और डाकघर में आम जनता के लिए  बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।

 इस अवसर पर केपी यादव ने डाक अधीक्षक विनय श्रीवास्तव से हर घर तिरंगा अभियान के लिए भारतीय डाक विभाग के द्वारा की गई तैयारियों के बारे में विस्तृत  जानकारी प्राप्त कर गुना डाक संभाग के कार्यों की सराहना भी की। 

सांसद एवं अधीक्षक डाकघर गुना ने  गत वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। 

इस अवसर पर डाक अधीक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि गुना डाक संभाग के द्वारा तीनों जिलों, गुना अशोकनगर एवं शिवपुरी के प्रत्येक  शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हर एक शाखा डाकघरों में तिरंगा पहुंचाए गए हैं ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की  जनता को भी तिरंगा उपलब्ध करवाए  जा सकें।

अधीक्षक डाकघर गुना ने  गुना संसदीय छेत्र के तीनो जिलों की जनता से अपील की हैं की अपने पास के  डाकघर से झंडा प्राप्त कर राष्ट्रीय पर्व को हर्ष उल्लास से मनाएं। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक रविंद्र भार्गव, पोस्टमास्टर बीएम मिश्रा, सिस्टम मैनेजर सचेंद्र तिवारी, गजेंद्र टांडेल, केके भार्गव, नरेंद्र सोलंकी एवं सांसद प्रतिनिधि

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User