गुना पुलिस लाईन में आयोजित हुआ पुलिस का होली मिलन समारोह, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दीं होली की बधाईं

Saturday, March 15, 2025 - 16:28
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस लाईन में आज 15 मार्च को प्रातः होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर गुना कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा, अति. पुलिस अधीक्षक  एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना, प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा महेन्‍द्र गौतम, रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्‍याय सहित एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे एवं जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुयेहर्षोल्लास से होली खेली गयी ।

त्यौहार कोई भी हो पुलिस के सामने उन्हें शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हमेशा चुनौती रहती है । इसी के चलते रंगों के त्यौहार इस होली पर्व पर जिले में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी का ही परिणाम रहा कि गुना शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में आमजन के द्वारा होली का पर्व पूरे उमंग, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस दौरान कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी, न ही कोई गंभीर घटना घटित हुई । जब सभी लोग अपने अपने त्यौहार अपने घर और परिवार के बीच मनाते हैं तब पुलिस उनकी सुरक्षा मे तैनात रहती है, सुरक्षा व्यवस्था में लगे होने से पुलिस बल के होली का त्यौहार नहीं मना पाने से गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा आज 15 मार्च को भाई-दूज के दिन पुलिस लाईन में जिले के समस्‍त पुलिस फोर्स के लिये होली मिलन समारोह आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये।

  आज 15 मार्च 2025 को गुना शहर सहित जिले के समस्त थानों से पुलिस अधिकारी, कर्मचारी प्रातः पुलिस लाइन के परेड मैदान पर एकत्रित हुये और एक-दूसरे को गुलाल लगा एवं गले मिलकर होली की बधाईयां दीं गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा एवं गुना कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ पुलिस अधीक्षक बंगले से जुलूस के रुप में समारोह स्‍थल पुलिस लाईन पहुंचे और पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सभी को होली की बधाई देते हुये पूरे उमंग और हर्षोल्लास से होली खेली गयी। साथ ही इस बीच पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व पर सजगकता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई दीं एवं इसी प्रकार हंसते हंसाते व खुश रहकर पुलिस की नौकरी करते रहने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User