गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष पगड़ी पहनकर आए पीएम मोदी

गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर पीएम मोदी ने पगड़ी पहने नजर हुए। उनकी पगड़ी में वैसे तो कई रंग है, लेकिन केसरी रंग सबसे ज्यादा निखर कर आ रहा है। 

Friday, January 26, 2024 - 11:13
0
गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष पगड़ी पहनकर आए पीएम मोदी

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। उन्होंने वहां तीनों सेना के प्रमुख से मुलाकात की। पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर पीएम मोदी केसरी रंग का पगड़ी पहने नजर आए।

पीएम मोदी की इस पगड़ी का लुक बांधनी पगड़ी से मिलता जुलता है। पीएम ने इसी तरह की लाल, गुलाबी और पीले रंग की पगड़ी पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर भी पहनी थी। इस पगड़ी के साथ पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की सदरी पहनी। 

पीएम मोदी के पगड़ी में वैसे तो कई रंग है, लेकिन केशरी रंग सबसे ज्यादा निखर रहा है। दरअसल, इस रंग को भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। जिस वजह से उनकी पगड़ी को भगवान राम के रंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि 22 जनवरी को पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की और रामलला की मूर्ति का अनावरण भी किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने इस पगड़ी को पहनकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रदर्शित किया है।

गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।

महिला आधारित गणतंत्र दिवस थीम के तहत परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुए दिखाई दे रही हैं। इसमें कैप्टन शरण्या राव थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रही हैं। 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी शिरकत कर रहा है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User