खेत पर काम कर रही महिला की साड़ी जनरेटर के पटा में आने से गंभीर घायल
सिकंदराराऊ।
थाना क्षेत्र के गांव कुठीला कासिमपुर में एक महिला अपने खेत पर रोजाना की भांति कार्य कर रही थी तभी महिला की साड़ी जनरेटर के पटे में आ गयी जिससे महिला मौके पर गंभीर घायल हो गई ।
लक्ष्मी देवी पत्नी शीलू निवासी कुठीला कासिमपुर अपने परिजनों के साथ खेत पर कार्य कर रही थी। अचानक महिला की साड़ी का पल्लू जनरेटर के पटा में आ गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को आनंद-फानन में सिकंद्राराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

