कैंडल जला शहीद पुलिस जवान व नागरिकों को दी श्रद्धांजलि, नेताओं की कार्यशैली पर जताई नाराजगी 

Sunday, November 16, 2025 - 21:31
Updated: 11 months ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक ललौली रोड स्थित एक पैलेस में रमाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम दिल्ली व श्रीनगर थाने में हुए बम विस्फोट में मारे गए पुलिस जवान व आम नागरिकों के हताहत होने पर मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दो मिनट का मौन रखा।

अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि नेता देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। छोटे-मोटे ऑपरेशन से काम चलने वाला नहीं है। सेना तो अपना कार्य बखूबी करती है परंतु जब सफलता के नजदीक पहुंच जाती है तब ऑपरेशन व युद्ध को समाप्त कर दिया जाता है। यह सेना के सिद्धांतों के विपरीत है। सिर्फ सेना का उपयोग वोट बैंक बढ़ाने के लिए किया जाता है जबकि आवश्यकता है एक निर्णायक युद्ध लड़ने की। जब तक विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नाम मिटा नहीं दिया जाएगा तब तक निर्दाेष नागरिक मरते रहेंगे। नेताओं का वोट बैंक बढ़ता रहेगा। आज भारत की सेना अमेरिका, चीन या किसी भी देश से लड़ने और जीतने की क्षमता रखती है। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि इन नेताओं के घर का तो कोई मरता नहीं है उस मां से पूछो जिसका बेटा शहीद होता है या बम विस्फोट में मरता है। इस अवसर पर शेख खालिद, अर्जुन सिंह, रामेंद्र सिंह, मनीराम, सूरज पाल, चंद्रपाल सिंह, डॉक्टर फौजी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User