केन्द्र सरकार के निर्देशन में चलाए जा रहे "कचरा मुक्त भारत-स्वच्छता ही सेवा आभियान

Thursday, September 28, 2023 - 16:35
Updated: 3 years ago
0
केन्द्र सरकार के निर्देशन में चलाए जा रहे "कचरा मुक्त भारत-स्वच्छता ही सेवा आभियान

शाहजहांपुर, (आरएनआई) केन्द्र सरकार के निर्देशन में चलाए जा रहे "कचरा मुक्त भारत : स्वच्छता ही सेवा आभियान" की शुरूआत 25 यूपी बटालियन एनसीसी शाहजहांपुर के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्र के निर्देशन में शुरु किया गया। आभियान के अन्तर्गत एसएस कॉलेज के एनसीसी कैडेटों द्वारा महात्मा गांधी पार्क में वृहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लेफ़्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्र ने कहा कि इस आभियान का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जन आंदोलन उत्पन्न कर करोड़ों नागरिकों को जागरूक करना है। उन्होने कहा कि आभियान का लक्ष्य हमारे सभी शहरों को 'कचरा मुक्त' बनाना और विरासत में मिले कूड़ा-कचरा स्थलों का समाधान करना है। इनमें  पुनर्चक्रण,अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र, निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन, वैज्ञानिक तरीके से लैंडफिल साइट और पुराने कचरे का निवारण शामिल हैं। इस अवसर पर आभियान के संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ आलोक कुमार सिंह ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलवाई। उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए लेफ़्टिनेंट आलोक ने कहा, कि भारत स्वच्छता और आरोग्य के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों और सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं हैं यह एक ऐसा राष्ट्रीय आंदोलन है जिसमें बहुपक्षीय हित जुड़े हुए हैं और इसमें एनसीसी का बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर अंडर आफिसर आकांक्षा मिश्रा, कैडेट ऋषभ , अनमोल, पंकज,युवराज, सार्थक, जितिन, सूर्या बाजपेई,कैडेट सुलोचना, कैडेट स्ना, कैडेट नेहा, कैडेट चारु, कैडेट सुहानी सहित पचास कैडेट उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User