पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमेर सिंह हुए भाजपा के, केंद्रीय मंत्री श्रीं सिंधिया के समक्ष सुमेर सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता

Feb 7, 2024 - 19:50
Feb 7, 2024 - 19:50
 0  4.5k
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमेर सिंह हुए भाजपा के, केंद्रीय मंत्री श्रीं सिंधिया के समक्ष सुमेर सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता

गुना (आरएनआई) भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमेर सिंह गड़ा ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर अपने पुत्र धनंजय सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्थानीय सर्किट हाउस गुना में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही श्री सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित कर भाजपा में आए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय सर्किट हाउस गुना में सुबह 10 बजे भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस  छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,धर्मेंद्र सिकरवार,पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव,हरी सिंह यादव मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0