कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बोले-सभी के जीवन में ऊर्जा लाए यह पर्व
प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन-पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।
नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन यानी जन्माष्टमी के मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन-पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।
जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर तरफ सैन्य छावनी जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस अवसर पर भगवान के जन्माभिषेक के दर्शन करने के लिए यहां आने वाले लाखों भक्तों की सुरक्षा के लिए शहर को चार जोन एवं 18 सेक्टरों में बांटकर पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना करेंगे और परिसर में एक पौधा भी रोपेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



