किशनपुर थाना क्षेत्र के बरेची गांव में चोरों ने किसान के घर में लगाई सेंध, नकदी और जेवरात लेकर फरार

Thursday, October 30, 2025 - 19:18
Updated: 12 months ago
0
किशनपुर थाना क्षेत्र के बरेची गांव में चोरों ने किसान के घर में लगाई सेंध, नकदी और जेवरात लेकर फरार

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र के बरेची गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर कीमती जेवरात व नकदी चुरा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी किसान भान सिंह के यहां आधी रात चोरों ने धावा बोल दिया। मकान के पीछे सेंध लगाकर घर में घुस गए। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रात में परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने उनके घर के पीछे से नकब लगाया। चोर घर से कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। किशनपुर थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि भान सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है चोरों की तलाश की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User