कादीपुर में सेवा भारती के प्रांतीय वर्ग में मेंटल हेल्थ और हैप्पीनेस पर व्याख्यान आयोजित

वर्ग में प्रतिभाग कर रही महिलाओं और किशोरियों को राखी का प्रशिक्षण

Saturday, May 24, 2025 - 18:21
Updated: 1 year ago
0
कादीपुर में सेवा भारती के प्रांतीय वर्ग में मेंटल हेल्थ और हैप्पीनेस पर व्याख्यान आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) रोज़ाना तरह-तरह के फल और सब्ज़ियाँ खाएं। मोटापे और मधुमेह से बचने के लिए चीनी और अस्वास्थ्यकर स्नैक्स का सेवन सीमित करें। मीठे पेय पदार्थों के बजाय पानी पीकर अपने आपको हाइड्रेटेड रखें। खाने के समय को मज़ेदार बनाएँ और बच्चों को खाने के लिए मजबूर न करें। उपरोक्त उद्बोधन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मनो चिकित्सा विभाग के विभागध्यक्ष डॉ संजय गुप्ता ने कादीपुर के त्रिभुवन देवी अकेडमी में आयोजित सेवा भारती के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा । डॉ संजय गुप्ता ने मेंटल हेल्थ एवं हैप्पीनेस पर व्याख्यान देते हुए कहा कि किसी भी उम्र में मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पाँच प्रमुख स्तंभ हैं । जिनका अनुसरण हम सबको करना चाहिए जिसमें अपने शरीर को हिलाएँ, अपने दिमाग को फैलाएँ, अपने शरीर और मस्तिष्क को आराम दें, अपने मस्तिष्क को ऊर्जा दें और दूसरों के साथ जुड़ें । इन प्रथाओं को दैनिक जीवन में शामिल करके, हम अपने दिमाग को तेज रख सकते हैं और संभावित रूप से संज्ञानात्मक गिरावट के जोखिम को कम कर सकते हैं।
चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ वेद मन्त्र , योग व्यायाम के साथ हुआ।स्त्रीयोचित कौशल रक्षाबंधन बनाना , सिलाई , संगीत सहित अन्य प्रशिक्षण उपस्थित प्रशिक्षिकाओं द्वारा दिया गया।इस मौके पर संयुक्त क्षेत्र संयोजिका शारदा , सह विभाग सेवा प्रमुख संदीप अग्रहरि , वर्गाधिकारी संगीता आर्य, विभाग उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला महामंत्री मनोज कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष नवीन बरनवाल डॉक्टर संजीव पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User