कांग्रेस सेवा दल ने राधानगर में किया ध्वज वंदन, विद्यालय के प्रबंधक ने किया झंडारोहण

Sunday, August 31, 2025 - 20:22
Updated: 1 year ago
0
कांग्रेस सेवा दल ने राधानगर में किया ध्वज वंदन, विद्यालय के प्रबंधक ने किया झंडारोहण

फतेहपुर (आरएनआई) जिला कांग्रेस सेवा दल ने राधानगर में ध्वजा वंदन कार्यक्रम किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उषा शोध विद्यालय के प्रबंधक अनिल तिवारी ने झंडारोहण किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश तिवारी ने कहा कि सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा द्वारा अनवरत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम किसी न किसी सार्वजनिक स्थान में किया जा रहा है। इससे लोगों में देश व पार्टी के लिए जन जागरण हो रहा है। इसके बाद उपस्थित सभी लोग आलमपुर नरही के स्वतंत्रता सेनानी स्व. सूरज प्रसाद शुक्ल के खुशवक्तराय नगर स्थित आवास पहुंचे। जहां उनके पुत्र मुन्ना शुक्ला से मुलाकात कर उनके परिवार का हाल-चाल लिया। कार्यक्रम में सुरेश तिवारी, बिंदेश प्रसाद द्विवेदी, प्रेमचंद गुप्ता, धर्मेंद्र दीक्षित, अश्वनी कुमार अग्निहोत्री, एमएल श्रीवास, राजेंद्र कुमार शुक्ला, राजू मौर्य, गुड्डू तिवारी, राम प्रकाश बाजपेई, विष्णु विराट, अरुण कुमार तिवारी, जितेंद्र तिवारी, डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह, वीरू शुक्ला, गुड्डू मिश्रा, मो. फहीम खां, आशुतोष, अरविन्द, रामप्रकाश आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User