कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय चांचौड़ा का किया औचक निरीक्षण

Nov 8, 2024 - 22:43
Nov 8, 2024 - 22:43
 0  432
कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय चांचौड़ा का किया औचक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज तहसील कार्यालय चांचौडा़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, सीएम किसान सम्मान निधि, सीमांकन, बंटवारा, सीएम हेल्‍पलाइन आदि से संबंधित विषयों की विस्‍तृत समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा सभी को निर्देशित किया प्रत्येक प्रकरणों को स्वयं देखकर उनका निराकरण करें। सीएम हेल्‍पलाइन समीक्षा के दौरान उन्‍होनें निर्देशित किया कि प्राप्‍त सीएम हेल्‍पलाइन को समय सीमा में निराकरण करे और सीएम हेल्पलाइन में सही तथा स्‍पष्‍ट जबाब अंकित करें। सीएम हेल्‍पलाइन समीक्षा में उन्‍होनें निर्देशित किया सीएम हेल्‍पलाइन का निराकरण कर तहसील को ‘’ए’’ ग्रेडिंग में लाना सुनिश्चित करें।

आज इस दौरान तहसीलदार अमित जैन, तहसीलदार कुंभराज श्रीमति अमिता तोमर, नायब तहसीलदार शुभम जैन, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद चांचौड़ा पुष्‍पेंद व्‍यास उपस्थित रहैं।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0