कर्नाटक सीएम के सनातन बयान पर भाजपा और संघ का पलटवार
बेंगलुरु (आरएनआई)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सनातन को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में लोगों से कहा था कि वे "अपनी संगति सही रखें और उन लोगों के साथ जुड़ें जो समाज के लिए खड़े हैं, न कि उन लोगों के साथ जो सामाजिक बदलाव का विरोध करते हैं, जैसे सनातनी"।
सिद्धारमैया के इस बयान पर भाजपा और संघ के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद जगदीश शेट्टार ने कहा, "केवल अपनी सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं। उनका प्रशासन और कानून-व्यवस्था विफल है। भ्रष्टाचार बढ़ा है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए वे आरएसएस और सनातनियों पर आरोप लगा रहे हैं।"
भाजपा और संघ नेताओं का यह भी कहना है कि सीएम के इस बयान का मकसद उनकी सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाना है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



