कन्नड़ अभिनेता दर्शन को बेंगलुरु जेल से स्थानांतरित करने की मांग, तस्वीर वायरल होने पर हुआ हंगामा

तस्वीर में अभिनेता आराम के मूड में कुर्सी पर बैठे हुए और सिगरेट तथा कॉफी मग पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, जेल से वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति से बात करते हुए भी दर्शन का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

Tuesday, August 27, 2024 - 15:25
0
कन्नड़ अभिनेता दर्शन को बेंगलुरु जेल से स्थानांतरित करने की मांग, तस्वीर वायरल होने पर हुआ हंगामा

बेंगलुरु (आरएनआई) बेंगलुरु पुलिस ने रेणुकास्वामी हत्याकांड में आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप और अन्य आरोपियों तथा उपद्रवी तत्वों को परप्पना अग्रहारा जेल से अन्य जेलों में स्थानांतरित करने की मांग की है। शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शहर की पुलिस का यह प्रस्ताव रविवार को सोशल मीडिया पर जेल के लॉन में दर्शन की एक तस्वीर सामने आने के बाद सामने आया है, जिसमें दर्शन एक उपद्रवी सहित तीन अन्य लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर विवाद हो गया है।

तस्वीर में अभिनेता आराम के मूड में कुर्सी पर बैठे हुए और सिगरेट तथा कॉफी मग पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, जेल से वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति से बात करते हुए भी दर्शन का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। न्यायिक हिरासत में बंद दर्शन को विशेष सुविधाएं देने के आरोप में सोमवार को मुख्य जेल अधीक्षक सहित नौ जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।नपत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि जेल में हुई घटना के सिलसिले में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त करेंगे, जबकि दो अन्य मामलों की जांच निरीक्षक करेंगे।

उन्होंने कहा कि जेलों से जुड़े मामलों में अदालत की अनुमति की आवश्यकता होती है और पुलिस विस्तृत जांच के लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया में है। तीनों मामले जेल अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज किए गए हैं। शनिवार को जब केंद्रीय अपराध शाखा की एक टीम जेल की सभी बैरकों की जांच करने गई थी, तो सूचना मिली थी कि कुछ उपद्रवी अवैध गतिविधियों में शामिल हैं, लेकिन हमें तब कोई आपत्तिजनक सामग्री या सबूत नहीं मिले थे। अब हमें जानकारी मिली है कि हमारे वहां पहुंचने से पहले कुछ चीजें कहीं और शिफ्ट की जा सकती थीं। इस संबंध में जांच जारी है।

पुलिस आयुक्त दयानंद ने कहा कि कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (केसीओसीए) के तहत गिरफ्तारी के बाद परप्पना अग्रहारा जेल में कई उपद्रवी तत्व बंद हैं। उन्होंने कहा, 'चूंकि ऐसी आशंका है कि वे (उपद्रवी) अवैध गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, इसलिए हमने उनसे कहीं और स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। उपद्रवी तत्वों के साथ-साथ रेणुकास्वामी हत्या मामले में शामिल लोग, जो अभी सवालों के घेरे में हैं, हमने उन्हें भी किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए कहा है।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User