कई जगह चांद नजर आया, आज से रमजान का आगाज़; फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने पहले रोजे का किया एलान

Thursday, February 19, 2026 - 12:46
0
कई जगह चांद नजर आया, आज से रमजान का आगाज़; फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने पहले रोजे का किया एलान

दिल्ली (आरएनआई)। देशभर में कई स्थानों पर चांद दिखाई देने के साथ ही रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने चांद नजर आने की पुष्टि करते हुए एलान किया कि आज से रोजा रखा जाएगा। इसके साथ ही मुस्लिम समाज में इबादत और संयम के इस पाक महीने का आगाज़ हो गया।

चांद दिखने की पुष्टि जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने भी की। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों से हुई घोषणा के बाद राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में पहला रोजा आज रखा जा रहा है।

रमजान के पहले रोजे को लेकर सहरी और इफ्तार के समय भी तय हो गए हैं। संभावित रूप से 19 फरवरी 2026 को सहरी का अंतिम समय सुबह करीब 5:35 बजे तक रहेगा, जबकि शाम को सूर्यास्त के समय लगभग 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा। हालांकि, धार्मिक विद्वानों और मस्जिदों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने शहरों के अनुसार स्थानीय मस्जिद या आधिकारिक इस्लामिक कैलेंडर से समय की पुष्टि जरूर कर लें, क्योंकि इसमें कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है।

उधर, सऊदी अरब में भी रमजान की शुरुआत हो चुकी है। वहां मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को चांद दिखाई देने की आधिकारिक घोषणा के साथ शाबान का महीना समाप्त हो गया। सऊदी अरब में मंगलवार रात से ही तरावीह की नमाज अदा की गई और बुधवार, 18 फरवरी को पहला रोजा रखा गया।

रमजान के साथ ही मस्जिदों में नमाज, तरावीह, कुरआन की तिलावत और दुआओं का सिलसिला तेज हो गया है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह महीना आत्मसंयम, इबादत और इंसानियत की सेवा का विशेष संदेश लेकर आता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User