कंझावला मामला: पीड़ित के परिजनों की हत्या का मामला दर्ज करने की मांग, प्रदर्शन किया

कड़ाके की ठंड के बीच कंझावला मामले की पीड़ित अंजलि सिंह के परिजनों ने सुलतानपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

Tuesday, January 10, 2023 - 18:45
0
कंझावला मामला: पीड़ित के परिजनों की हत्या का मामला दर्ज करने की मांग, प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली, 10 जनवरी 2023, (आरएनआई)। कड़ाके की ठंड के बीच कंझावला मामले की पीड़ित अंजलि सिंह के परिजनों ने सुलतानपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

नववर्ष पर तड़के अंजलि सिंह के स्कूटर को टक्कर मारने के बाद एक कार उसे सुलतानपुरी से कंझावला तक करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई थी। घटना में पीड़ित महिला की मौत हो गई थी।

प्रदर्शनकारियों का एक समूह सुलतानपुरी थाने के बाहर धरने पर बैठा और मांग की कि मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए।

सिंह के रिश्तेदारों ने इससे पहले भी थाने के बाहर प्रदर्शन किया था और आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी।

दिल्ली पुलिस ने अब तक दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को घटना के संबंध में गिरफ्तार किया है। बाद में दो लोगों आशुतोष और अंकुश खन्ना को भी आरोपियों का बचाव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User