ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग

पहले टेस्ट के लिए टीम का एलान करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट ने लिखा- आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद टेस्ट डेब्यू करते दिखेंगे। पाकिस्तान का एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 का एलान करना रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Wednesday, December 13, 2023 - 14:00
0
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग

पर्थ, (आरएनआई) ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच गुरुवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। शान मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम पहली बार टेस्ट खेलने उतरेगी। हाल ही में बाबर आजम ने तीनों प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मसूद टेस्ट कप्तान नियुक्त किए गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी डेब्यू करते दिखेंगे।

आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद दोनों ही तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पाकिस्तान की प्लेइंग-11 के मुताबिक, इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, तीसरे नंबर पर शान मसूद, चौथे नंबर पर बाबर आजम, पांचवें नंबर पर सऊद शकील और विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सरफराज अहमद खेलते दिखेंगे। स्पिनर्स की भूमिका शकील के अलावा ऑलराउंडर सलमान अली आगा निभाते दिखेंगे। टीम में चार तेज गेंदबाज हैं। ऑलराउंडर फहीम अशरफ के अलावा शाहीन अफरीदी, आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग-11 में वॉर्नर और ख्वाजा को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन, चौथे नंबर पर स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करते दिखेंगे। पांचवें नंबर पर ट्रेविस हेड खेलते दिखेंगे। मिलेच मार्श, एलेक्स कैरी भी प्लेइंग-11 में हैं। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और हेजलवुड तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। नाथन लियोन बतौर स्पेशलिस्ट स्पिनर्स खेलते दिखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

पाकिस्तान: इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, साउद शकील, सरफराज खान, सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User