एसएसपी श्लोक कुमार की मेहनत लाने लगी रंग, सर्विलांस टीम को एक्टिव करते ही मिली सफलता 15 लाख की कीमत के 61 फोन बरामद

Wednesday, May 14, 2025 - 17:42
Updated: 1 year ago
0
एसएसपी श्लोक कुमार की मेहनत लाने लगी रंग, सर्विलांस टीम को एक्टिव करते ही मिली सफलता 15 लाख की कीमत के 61 फोन बरामद

मथुरा (आरएनआई) मथुरा जनपद के एसएसपी श्लोक कुमार धीरे धीरे अपनी रंगत पकड़ने लगे है मथुरा जैसी पवित्र तीर्थ नगरी में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन आते रहते है इसी को ध्यान में रखते हुए तमाम जेबकतरे मथुरा में एक्टिव रहते है जो आने वाले श्रद्धालुओं के कीमती मोबाइलों पर आए दिन हाथ साफ कर देते थे इन शिकायतों को बारीकी से देखते हुए मथुरा के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा जनपद में सर्विलांस टीम को एक्टिव किया जिसका परिणाम भी देखने को मिला। मंदिरों के आसपास के इलाके में जो मोबाइल फोन चोरी हुए जिन्हें सर्विलांस टीम की मदद से बरामद कर 61 श्रद्धालुओं को सौंपने का सराहनीय कार्य किया गया है।

ज्ञात रहे कि पहले मंदिरों के आसपास के इलाकों में चोरी हुए मोबाइल और पर्स की पीड़ित लोग थाने चौकियों में गुमशुदगी की सूचना देकर चले जाते थे पुलिस टीम भी उन्हें ठंडे बस्ते में डाल कर  बैठ जाती थी कभी कभार कोई पकड़ा गया तो बड़ी बात होती थी लेकिन इस बार एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में 61 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों को सूचित कर कंट्रोल रूम बुलाया गया और वहां उनको चोरी हुए मोबाइल एसपी क्राइम द्वारा सुपुर्द किए गए, अचानक पुलिस द्वारा सूचित कर खोए हुए मोबाइल फोन वापस करने पर फोन मालिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली लोग पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए नहीं थक रहे थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User