एसएसडी के विद्यार्थियों ने "रन फॉर यूनिटी" के माध्यम से दिया एकता का संदेश

Tuesday, October 31, 2023 - 20:58
Updated: 3 years ago
0
एसएसडी के विद्यार्थियों ने "रन फॉर यूनिटी" के माध्यम से दिया एकता का संदेश

हाथरस।   सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष  सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया गयाl इस अवसर पर "रन फॉर यूनिटी"का कार्यक्रम आयोजित किया गयाl   जिसमें विद्यालय के अध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के 500 विद्यार्थियों ने सहभागिता की l
सर्वप्रथम मुख्यअतिथि के रूप में हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनिल कुमार ,विद्यालय  प्रबंध श्री दिनेश सेकसरिया, प्रधानाचार्य डॉ.गणेश दिगंबर पाटिल ,विद्यालय सचिव श्री गौरांग  सेकसरिया और उपप्रधानाचार्य श्री कमलेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा को माल्यार्पण किया और पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दीl
मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता चौधरी ने सभी  विद्यार्थियों को "रन फॉर यूनिटी" में भाग लेने के  लिए अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सभी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के पद-चिन्हों पर चलना चाहिएl उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और कार्य के बारे में जानकारी दी। अंत  में श्रीमती श्वेता चौधरी जी ने जाति-भेद, धर्म-भेद, प्रांत-भेद छोड़कर एकसाथ राष्ट्र के लिए कार्य करने का आवाह्न किया और उन्होंने इस सुंदर कार्यक्रम के  आयोजन की प्रशंसा की।
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनिल कुमार ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए "सरदार वल्लभभाई पटेल"की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने में सरदार पटेल की भूमिका अतुलनीय है l हम एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र का जो स्वप्न देख रहे हैंl उस स्वप्न की आधारशिला सरदार पटेल जी ने ही रखी थी l भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिल्पकार और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल हमेशा से  ही देश की एकता के पक्ष में थे l
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनिल कुमार ने सभी छात्र-शिक्षक नागरिकों को एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद श्रीमती श्वेता चौधरी और श्री अनिल कुमार जी ने हरी झंडी दिखाकर "एकता की दौड़"को रवाना कियाl जो विद्यालय के मुख्य गेट से डी.आर.बी. स्कूल के चौराहे तक जाकर वापस विद्यालय के मुख्य गेट तक पहुंचीl यह दौड़ चार किलोमीटर की थीl जिसमें  विद्यार्थियों ने उत्साहवर्धन के साथ सहभागिता करके आसपास के लोगों को "राष्ट्रीय एकताऔर सदभावना" का संदेश दिया l इस दौड़ में आने वाले प्रथम 10 लड़कों और 10 लड़कियों को मेडल और सर्टिफिकेट तथा अन्य  प्रतियोगियों  को सर्टिफिकेट दिया गया l

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User